उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई हैं। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अप्रैल माह से शुरू हो रही है। जिसको लेकर तैयारियां चल रही है।
स्थापित होगा सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिसमे इस बार चारधाम यात्रा को सरल, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पंजीकरण, ट्रैफिक नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, सफाई और ठहरने की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। वहीं ऋषिकुल मैदान, नारसन, चमगादड़ टापू ओर बैरागी कैंप में साइन बोर्ड लगेंगे। चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा।