उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। जो नये रिकॉर्ड बना रहीं हैं। चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रहीं हैं।
श्रद्धालुओं में खासा उत्साह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 40 दिन में 6.19 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंचे हैं। इस वर्ष यात्रा 10 मई को शुरू हुई। चारों धाम में सबसे अधिक श्रद्धालु केदारनाथ दर्शन को पहुंच रहे हैं। इस बार 40 दिनों में ही 9,17,413 श्रद्धालु केदारनाथ आ चुके हैं।