उत्तराखंड: चारधाम यात्रा: शुरू हुई चारधाम के लिए हेली बुकिंग, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अगले माह यानि 10 मई से शुरू होने वाली है। जिसके लिए पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।

20 अप्रैल से शुरू हुई हेली बुकिंग

वहीं अब चारधाम यात्रा के लिए हेली टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चारधाम यात्रा के लिए हेली टिकटों की बुकिंग 20 अप्रैल से शुरू हो गई है। इस बार केदारनाथ के साथ ही बदरीनाथ धाम के लिए भी हेली टिकट बुक किए जाएंगे। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की ओर से इस बार भी टिकट बुकिंग की जिम्मेदारी रेलवे की कंपनी आईआरसीटीसी को दी गई है। इसके अलावा इस बार हेली टिकटों के दाम में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।