उत्तराखंड: चारधाम यात्रा: जरूरी खबर: शुरूआती 15 दिन नहीं होंगे VVIP दर्शन, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जारी किया पत्र

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित चारधाम यात्रा का इसी माह 10 मई से आगाज होने वाला है। इसी बीच चारधाम यात्रा से जुड़ी जरूरी खबर सामने आई है।

केदारनाथ में खासतौर पर वीवीआईपी दर्शन टालने की अपील

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में शुरुआती 15 दिन वीवीआईपी दर्शन नहीं होंगे। इसके लिए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी राज्‍यों के मुख्‍य सचिवों को पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि सरकार शुरुआती 15 दिन वीवीआईपी दर्शन नहीं चाहती। इसमें उन्‍होंने वीवीआईपी दर्शन अवॉइड करने की अपील की है। सरकार की ओर से यह फैसला श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए लिया गया है।