उत्तराखंड: चारधाम यात्रा: ऑफलाइन पंजीकरण आज से फिर शुरू, एक दिन में इतने यात्रियों के होंगे पंजीकरण

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है‌। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू हो गयी है। चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रहीं हैं। वहीं चारधाम यात्रा के ऑफलाइन पंजीकरण 31 मई तक बंद रखे गए थे।

ऑफलाइन पंजीकरण फिर से शुरू

जो आज से शुरू हो गये हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज शनिवार से ऑफलाइन पंजीकरण फिर से शुरू होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में गढ़वाल मंडलायुक्त व आइजी के स्थलीय निरीक्षण के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया है। सरकार ने हरिद्वार व ऋषिकेश में यात्रियों की सुविधा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण फिर से प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। जिसमें दोनों जगह प्रतिदिन 1500-1500 यात्रियों के पंजीकरण होंगे और तब उन्हें आगे की यात्रा पर भेजा जाएगा।