उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम, गंगोत्री धाम, यमनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गये है। जिसके बाद बीते कल रविवार को विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद हो गये है। इसके साथ ही चारधाम यात्रा बंद हो गई है।
चारधाम यात्रा 2024
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सकुशल यात्रा संपन्न होने पर बदरीनाथ यात्रा से जुड़े सभी विभागों, संस्थाओं, पुलिस प्रशासन, सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ सहित मंदिर समिति के अधिकारियों व कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। कहा कि चारधाम यात्रा में 48 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे। यह चारधाम यात्रा में सर्वाधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम में इस यात्रा वर्ष सवा चौदह लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जबकि केदारनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या साढ़े सोलह लाख रही। इसके अलावा 15 लाख 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन किए। इस यात्रा सीजन में 8,15,273 श्रद्धालुओं ने गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किए। इस यात्रा सीजन में 7,14,755 श्रद्धालुओं ने यमुनोत्री धाम पहुंचकर मां यमुना के दर्शन किए।