उत्तराखंड: UKSSSC की ओर से आयोजित परीक्षा से जुड़ी जरूरी अपडेट, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के विज्ञापन संख्या-70/ उ०अ० से०च०आ०/2025 दिनांक 09 अप्रैल, 2025 के अंतर्गत विज्ञापित स्नातक स्तरीय पदों सहायक समीक्षा अधिकारी/वैयक्तिक सहायक / राजस्व उपनिरिक्षक (पटवारी) / राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) / ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत विकास अधिकारी / सहायक अधीक्षक / स्वागती / सहायक स्वागती हेतु लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजन दिनांक 21 सितंबर, 2025 (रविवार) को एकल पाली में प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक किया जा रहा है।

देखें जानकारी

उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने वाले ऐसे दिव्यांग अभ्यर्थी जिनके द्वारा विज्ञापित पदों में उल्लिखित दिव्यांगता श्रेणी के सापेक्ष ऑनलाइन आवेदन-पत्र में दिव्यांग श्रेणी का दावा किया गया है, यदि वह उक्त परीक्षा में श्रुतलेखक (Scribe) लेने के इच्छुक हों, तो उन्हें विज्ञप्ति के साथ संलग्न दिशा-निर्देशों के अनुरूप अभ्यर्थी को श्रुतलेखक (Scribe) की सुविधा प्रदान की जायेगी।