यूक्रेन में हालात बहुत चिंताजनक बने हुए हैं। यूक्रेन में हजारों संख्या में भारतीय लोग फंसे हुए है। इस संबंध में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री कार्यालय से बात की है।
की यह अपील-
इस बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के लोगों की सुरक्षित वापसी का मुद्दा उठाया। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई है। इस जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात करके उत्तराखंड के नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की अपील की है।