उत्तराखंड: प्रदेश में जल्द शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026’, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मिलेगी निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

उत्तराखंड: उत्तराखंड के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार जल्द ही ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026’ का शुभारंभ करने जा रही है।

पर्वतीय क्षेत्रों और गरीब छात्रों को मिलेगा खास लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत उच्च शिक्षा हासिल कर रहे छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बहुत जल्द इस योजना का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इस योजना के माध्यम से छात्र-छात्राओं को देश और राज्य स्तर की कई प्रमुख परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा। जिनमें शामिल हैं।
• ​सिविल सेवा परीक्षाएं: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और राज्य लोक सेवा आयोग (PSC) की सिविल सेवा परीक्षाएं।
• ​अन्य प्रतिष्ठित परीक्षाएं: रक्षा सेवाओं की सीडीएस (CDS) परीक्षा, बैंकिंग, रेलवे और कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की परीक्षाएं।
• ​उच्च शिक्षण व पात्रता परीक्षाएं: कैट (CAT), मैट (MAT), गेट (GATE), नेट (NET) और सीएसआईआर-नेट (CSIR-NET) जैसी प्रवेश व पात्रता परीक्षाएं।

सके तहत राज्य के निम्नलिखित शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

• ​उत्तराखंड के विभिन्न विश्वविद्यालय
• ​शासकीय महाविद्यालय (सरकारी कॉलेज)
• ​अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय (गैर-सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेज)
जिनमें शामिल हैं: