उत्तराखंड: एक फरवरी को आयोजित होगी सीएचओ  परीक्षा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) परीक्षा के लिए कुछ दिनों पहले एडमिट कार्ड जारी हो गये है।

फरवरी में होगी परीक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन हेतु आयोजित की जाएगी। उत्तराखंड सीएचओ परीक्षा 1 फरवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी और एक घंटे की होगी।

देखें वेबसाइट

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hnbumu.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।