उत्तराखंड: मिस यूनिवर्स उत्तराखंड 2026 का खिताब जीतने वाली अनुभा वशिष्ठ को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके आवास पर सम्मानित किया।
किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने अनुभा की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें आगामी ‘मिस यूनिवर्स इंडिया’ प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। जानकारी के मुताबिक अनुभा वशिष्ठ अब ‘ग्लैमानंद मिस यूनिवर्स इंडिया’ संगठन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। सम्मान समारोह के दौरान भावुक होते हुए अनुभा ने कहा कि अपने गृह राज्य में सम्मानित होना उनके लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल ताज जीतना नहीं, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध विरासत और मूल्यों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूती से पेश करना है।