मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को धनौरी, रुड़की में शहीद सोनित कुमार सैनी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है।
श्रद्धांजलि दी
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि शहीद के परिजनों को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद, विधायक प्रदीप बत्रा , एवं श्री सुरेश राठौर ने भी शहीद को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।