उत्तराखंड ब्रेकिंग: यहां क्लोरीन गैस का रिसाव, मची अफरातफरी, 2 से 3 लोग‌ बेहोश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून से बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी देहरादून के झांझरा इलाके में आज तड़के सुबह क्लोरीन गैस के रिसाव से हड़कंप मच गया।

घटनास्थल पर मौजूद टीम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी सूचना पर पुराने टीम मौके पर पंहुची। प्रेमनगर क्षेत्र में हुए क्लोरीन गैस रिसाव में स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा फायर कर्मियों की टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है। वहीं दो से तीन लोगों के गैस के प्रभाव में आने से बेहोश होने की खबर भी है।

कहीं यह बात

एसएसपी अजय सिंह भी घटनास्थल पर मौजूद है। उन्होंने बताया कि खाली प्लॉट में पड़े सिलेंडर जो लीक हो गए उन्हें मौके से हटवाया जा रहा है। इस मामले की जांच होगी। ताकि कैसी लापरवाही बरती गई इसकी जानकारी मिल सके।