मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को
मुख्यमंत्री आवास में भारतीय विकास एवं शिक्षण संस्थान की स्मारिका “हमारे बुजुर्ग, हमारा सम्मान, हमारा अभिमान” का विमोचन किया। इस स्मारिका में छात्र-छात्राओं एवं प्रबुद्ध व्यक्तियों के लेखनों का समावेश किया गया है।
सराहनीय कार्य किए गए
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि भारतीय विकास एवं शिक्षण संस्थान द्वारा विगत वर्षों में मेले के माध्यम से गौ, गंगा एवं गांधी जैसे विषयों पर चिंतन कर अनेक सराहनीय कार्य किए गए हैं।
यह लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, विधायक श्री उमेश शर्मा भी मौजूद रहे।