उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों के सुंदरीकरण और यमुनोत्री में बाढ़ सुरक्षा के लिए ₹15 करोड़ मंजूर

उत्तराखंड। उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन, आपदा प्रबंधन और पूर्व सैनिकों के कल्याण को गति देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में पौराणिक मंदिरों के कायाकल्प, यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्यों और देहरादून स्थित राज्य स्तरीय सैनिक विश्राम गृह के जीर्णोद्धार के लिए करीब 15 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

इतनी धनराशि स्वीकृत


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं और बाढ़ के संभावित खतरे से सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सबसे बड़ा बजट उत्तरकाशी जिले के लिए जारी किया है। जिसमें उत्तरकाशी के नौगांव विकासखंड के अंतर्गत यमुनोत्री धाम मंदिर क्षेत्र तथा जानकी चट्टी में श्रीराम मंदिर से अखोरीपुल तक होगा। स्वीकृत धनराशि 12.63 करोड़ है। वहीं देहरादून स्थित राज्य स्तरीय सैनिक विश्राम गृह के जीर्णोद्धार के लिए मुख्यमंत्री ने 38.76 लाख रुपये का अनुमोदन दिया है।


​पौराणिक मंदिरों का होगा सुंदरीकरण

•  ​श्री गौरी शंकर महादेव मंदिर (खटीमा, ऊधम सिंह नगर): मंदिर प्रांगण के सुंदरीकरण और विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
•  ​मां आदिशक्ति देवराड़ी देवी मंदिर (कर्णप्रयाग, चमोली): रानीगढ़ (देवल) स्थित इस पौराणिक मंदिर के सुंदरीकरण और प्रांगण विस्तार के लिए 98.28 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।