उत्तराखंड: सीएम ने मुख्य सचिव को दिए यह निर्देश, प्रदेश में शराब की नई दुकानें खोलने पर लगाई रोक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को जरूरी निर्देश दिए हैं।

दिए यह निर्देश

यह निर्देश प्रदेश में शराब की नई दुकानों के संबंध में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें सीएम ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में शराब की नई दुकानें खोलने पर फिलहाल रोक लगा दी जाए। साथ ही मुख्य सचिव को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। कहा कि शिक्षण संस्थाओं और धार्मिक स्थलों के आसपास मदिरा की दुकानें नहीं खोली जाएं।  नई आबकारी नीति के तहत सरकार ने पहले ही धार्मिक स्थलों के आसपास शराब की दुकानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। दरअसल सीएम को नई मदिरा दुकानें खोलने के मामले में शिकायतें प्राप्त हुई थीं।