उत्तराखंड: सीएम ने ‘मेधावी बालिका शिक्षा प्रोत्साहन’ कार्यक्रम के तहत मेधावी बालिकाओं को किया सम्मानित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया।

‘मेधावी बालिका शिक्षा प्रोत्साहन’ कार्यक्रम

मिली जानकारी के अनुसार सीएम ने ‘मेधावी बालिका शिक्षा प्रोत्साहन’ कार्यक्रम के तहत जनपद स्तर पर इंटरमीडिएट और हाईस्कूल में प्रत्येक जनपद से प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं और विकासखण्ड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र और स्मार्ट फोन देकर पुरस्कृत किया। इसमें सीएम ने वर्ष 2022 और 2023 की टॉपर 318 बालिकाओं को पुरस्कृत किया।

लांच किया ‘परिवर्तन पोर्टल’

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का ‘परिवर्तन पोर्टल’ भी लॉन्च किया।