उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में शहर में स्थापित किए गए 13 लॉन्ग रेंज आधुनिक सायरनों का लोकार्पण किया गया है।
सीएम ने किया लोकार्पण
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इनका लोकार्पण किया। इस मौके पर थाना डालनवाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह पहल राज्य की आपदा प्रबंधन क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कहा कि उत्तराखंड एक आपदा संभावित राज्य है जहां समय रहते सतर्कता और सूचना प्रसारण अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दृष्टि से ये अत्याधुनिक सायरन प्रणाली उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि इसी दिशा में 8 16 किलोमीटर की रेंज के सायरन नागरिकों की सुरक्षा में भी मदद करेंगे। इस दौरान 40 सेकेंड तक सायरन से शहर के अलग-अलग हिस्सों में सतर्कता की गूंज सुनाई देने का दावा भी किया गया।