उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सचिवालय में यमकेश्वर, पौड़ी, श्रीनगर समेत कई विधानसभा क्षेत्रों की विकास योजनाओं की समीक्षा की।
सीएम ने दिए निर्देश
इस बैठक में उन्होंने जरूरी निर्देश दिए। जिसमें मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिन घोषणाओं के शासनादेश अभी तक जारी नहीं हुए हैं, उन्हें 15 जून 2026 तक अनिवार्य रूप से जारी किया जाए। कार्यों की निगरानी के लिए PERT चार्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए। प्रदेश के हर ब्लॉक में बालिकाओं के लिए छात्रावास बनाए जाएंगे। साथ ही, पौड़ी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु मल्टीपरपज हॉल का निर्माण होगा।रघुनाथ मंदिर, लक्ष्मण मंदिर और सीता माता मंदिर को एक भव्य धार्मिक सर्किट के रूप में विकसित किया जाएगा। बिजली, पानी, सड़क, वनाग्नि और मानव-वन्यजीव संघर्ष जैसी समस्याओं का अधिकारी प्राथमिकता पर समाधान करें। साथ ही सरकारी कार्यालयों में सोलर पैनल लगाने, पार्किंग की समस्या सुलझाने और रोपवे परियोजनाओं की अलग से समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए।
उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, इतने जून तक शासनादेश जारी करने के दिए निर्देश