दुबई में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, 11925 करोड़ रुपये के निवेश करार पर किए हस्ताक्षर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दुबई में है। उत्तराखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए दुबई में रोड शो आयोजित है।

करोड़ों के एमओयू साइन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार को दुबई में आयोजित रोड शो में पर्यटन, शिक्षा, इन्फ्रास्ट्रक्चर, रीयल एस्टेट, सेवा क्षेत्र, स्वास्थ्य व शिक्षा से जुड़े औद्योगिक समूहों के साथ करार किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में विभिन्न औद्योगिक समूहों के साथ 11925 करोड़ रुपये के निवेश करार पर हस्ताक्षर किए गए। साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी औद्योगिक घरानों को आगामी आठ व नौ दिसंबर को देहरादून में आयोजित होने वाले निवेशक सम्मेलन के लिए आमंत्रित भी किया।