उत्तराखंड: भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त रूख, इस टोल फ्री नम्बर पर करें शिकायत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख है।

सभी जिलों में लगातार चलाया जाए सत्यापन अभियान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी क्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जाने के निर्देश उच्चाधिकारियों को दिए हैं। सीएम ने कहा है कि टोल फ्री नम्बर 1064 का व्यापक स्तर पर प्रचार किया जाए। साथ ही सभी जिलों में सत्यापन अभियान लगातार जारी रखने के साथ ही संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की जानकारी मिलने पर तत्काल और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।