उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के ऋषिकेश की आयुषी नेगी को बधाई दीजिए। आयुषी ने राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मेडल जीता है।
जीता यह पदक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयुषी नेगी ने राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। यह प्रतियोगिता देहरादून में जसपाल राणा शूटिंग रेंज पौंधा में आयोजित हुई। 20वीं उत्तराखंड स्टेट इंटर स्कूल एंड कॉलेज शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में प्रदेशभर से करीब 150 सर्वश्रेष्ठ शूटरों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में आयुषी नेगी ने 10 मिनट में सही निशाना साधते हुए गोल्ड मेडल जीता। परिणाम रविवार को घोषित हुए।