उत्तराखंड: दीजिए बधाई: 14वीं राष्ट्रीय बायथल-ट्रायथल चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने जीते 19 स्वर्ण पदक समेत 33 पदक, हासिल किया पहला स्थान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 14वीं राष्ट्रीय बायथल-ट्रायथल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है।

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश के इंदौर में 14वीं राष्ट्रीय बायथल-ट्रायथल चैंपियनशिप आयोजित हुई। जिसमें उत्तराखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 33 पदक जीते है। साथ ही चैंपियनशिप में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता 4 से 7 अक्तूबर तक आयोजित हुई। जिसमें उत्तराखंड टीम ने 19 स्वर्ण, 10 रजत और 4 कांस्य पदक अपने नाम किए।

खिलाड़ियों ने जीते पदक

जिसमें अंडर-9 वर्ग में रितेश जोशी और योगिता जोशी ने दो-दो स्वर्ण, अंडर-11 में रुद्र जोशी और यशवी ने चार स्वर्ण जीते। अंडर-13 वर्ग में यशवर्धन सिंह चौहान ने दो स्वर्ण, दिव्यांश ने कांस्य, जबकि अर्णा चौहान ने दो स्वर्ण और श्रद्धा जोशी ने दो रजत पदक जीते। अंडर-15 वर्ग में अवनि राणा ने रजत, आदित्य नेगी ने स्वर्ण व रजत, करण नेगी ने स्वर्ण व रजत, और भार्गवी रावत ने दो स्वर्ण पदक जीते। अंडर-17 वर्ग में नीरज नेगी ने स्वर्ण व रजत, रितेश सिंह अग्रवाल ने कांस्य पदक पाया। अंडर-19 में सक्षम प्रताप सिंह ने स्वर्ण हासिल किया। वरिष्ठ महिला वर्ग में ममता खाती ने ट्रायथल में स्वर्ण और बायथल में रजत, जबकि डिंपल ने रजत पदक जीता। मास्टर बी वर्ग में रघुबर दत्त जोशी ने स्वर्ण व रजत, मास्टर ए वर्ग में मोनी रावत ने रजत, और मास्टर पुरुष वर्ग में गिरीश चंद्र सिंह बिष्ट ने दो कांस्य पदक जीते। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है।