उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के काशीपुर में 15 नवंबर को अर्जुन श्री बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई।
जीता स्वर्ण पदक
जिसमें देहरादून के जस्सी गुसाईं ने स्वर्ण पदक जीता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने यह पदक 65 किग्रा भार वर्ग में जीता। इसके साथ ही 16 नवंबर को कोटद्वार में हुई नार्थ जोन हल्क क्लासिक ओपन चैंपियनशिप में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। वह बाडी बिल्डिंग के साथ पेंटिंग भी करते हैं। पेंटिंग में वह राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत हो चुके हैं।
जताया आभार
उन्होंने अपनी उपलब्धि पर प्रशिक्षक केशव शर्मा और सहयोग के लिए बड़े भाई देवेंद्र सिंह का आभार जताया है।