उत्तराखंड: कांग्रेस ने बची इन दो सीटों में उतारे उम्मीदवार, देखें लिस्ट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। लोकसभा  चुनाव की तारीखों का कुछ दिनों पहले ऐलान हो चुका है। जिसके बाद अब चुनाव की तैयारियां चल रही है।

दो सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में कांग्रेस ने उत्तराखंड की बची शेष दो लोकसभा सीट के लिए बीते कल शनिवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जिसमें हरिद्वार और नैनीताल-उधमसिंह नगर के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसमें हरिद्वार सीट से हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत का नाम है और नैनीताल सीट से प्रकाश जोशी को मैदान पर उतारा है।

कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा की

उत्तराखंड की पांचों सीटें – टिहरी, गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल व हरिद्वार में कांग्रेस के प्रत्याशियों के नाम सामने आ चुके हैं। इसमें टिहरी से जोत सिंह गुनसोला, गढ़वाल से गणेश गोदियाल, अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा, नैनीताल से प्रकाश जोशी व हरिद्वार से वीरेंद्र रावत प्रत्याशी बनाए गए हैं।