उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। कोरोना काल में लगातार मरीजों की सेवा में लगने वाले कोरोना वॉरियर्स बीते 109 दिनों से आन्दोलन कर रहें हैं।
राज्यपाल को भेजा पत्र
यह लोग देहरादून में एकता विहार स्थित धरना स्थल पर आंदोलनरत हैं। अब तक इनकी मांगे पूरी नहीं हुई है। जिसके बाद अब इसके विरोध में कोरोना वॉरियर्स ने बीते कल सोमवार को राज्यपाल गुरमीत सिंह को खून से पत्र लिखकर सामूहिक इच्छा मृत्यु की मांग की है। जिस पर कहा गया है कि कोरोना काल में उन्होंने कई लोगों की जान बचाई। आज वो खुद ही लाचार हो गए हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाए कि बीते चार महीने से स्वास्थ्य मंत्री उन्हें समायोजित किए जाने का बार-बार आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन इस दिशा में कोई कार्रवाई अब तक नहीं हुई है। जिसके बाद अब उन्होंने पत्र भेजा है।
दी यह चेतावनी
साथ ही चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर सरकार की ओर से उनकी मांगों को लेकर कोई उचित आश्वासन नहीं मिलता है तो वह बड़ा कदम उठाने को बाध्य होंगे।