उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। 10 मार्च को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के है। जिसमें इस बार पोस्टल बैलेट (डाक मतपत्र) की गणना ईवीएम के मतों की गणना के साथ चलेगी।
पोस्टल बैलेट की गणना-
इससे पहले अभी तक हुए चुनावों में पोस्टल बैलेट की गणना के बाद ही ईवीएम की गणना की जाती थी। इस बार पोस्टल बैलेट और ईवीएम की गणना अलग-अलग कक्षों में होगी।