उत्तराखंड: यहां बदमाशों के हौंसले बुलंद, हथियारों से लैस चार नकाबपोश बदमाशों ने घर के लोगों को बनाया बंधक, लाखों की नगदी व 50 लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में बदमाशों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

लूटी नगदी व जेवर

देहरादून के पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के मेहूंवाला से यह खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां घटना मेहूंवाला के वन विहार में समृद्ध परिवार शराफत अली के यहां गुरुवार रात हथियारों से लैस चार नकाबपोश बदमाश घुसे। घटना के वक्त वह अपने चाचा की दुकान पर गए हुए थे। घर में उनकी पत्नी रुबिना, सास सबिना, तीन छोटे बच्चे और पड़ोस में रहने वाली नेहा मौजूद थीं। तभी अचानक नकाबपोश चार बदमाश घर में घुस आए। उन्होंने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को बंधक बना लिया। बदमाशों ने परिवार के साथ मारपीट की और असलहे के बल पर एक लाख रुपये की नगदी व करीब 50 लाख रुपये के जेवरात लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाते ही शराफत को उनकी पत्नी ने फोन किया। तब पुलिस को सूचना दी गई।

जांच शुरू

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस के आला अफसरों में हड़कंप मच गया। सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। लुटेरों की तलाश में पुलिस और एसओजी जांच कर रही है।