उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध के मामलों को देखते हुए प्रदेश के दो जिलों में जल्द ही साइबर थाना खुलेगा।
शासन को भेजा प्रस्ताव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें प्रदेश के दो जिलों हरिद्वार व नैनीताल में जल्द ही साइबर थाना खुलेगा। इस संबंध में पुलिस विभाग की ओर से शासन को प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया है। अभी केवल देहरादून व उधमसिंहनगर के रुद्रपुर में ही साइबर थाने हैं। बताया है कि बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए प्रदेश के सभी जिलों में साइबर थाने खोले जाने हैं। पहले चरण में हरिद्वार व नैनीताल जिले में साइबर थाने खुलेंगे। जिसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। जिसके बाद साइबर के केसों के आधार पर थाने खोलने का प्रस्ताव तैयार होगा।