उत्तराखंड: प्रदेश की बेटी ने रचा इतिहास, NCC कैडेट नैना देवी ने माउंट जगतसुख पर फहराया तिरंगा

उत्तराखंड: उत्तराखंड में 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी रुड़की की जांबाज कैडेट नैना देवी को बधाई दीजिए। उन्होंने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

फहराया तिरंगा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैडेट नैना ने हिमाचल प्रदेश की दुर्गम पर्वत श्रृंखला ‘माउंट जगतसुख’ पर सफलतापूर्वक तिरंगा और एनसीसी का ध्वज फहराया है। जिस पर सफलतापूर्वक अभियान पूरा करके लौटने पर शुक्रवार को वाहिनी परिसर में कैडेट नैना देवी का जोरदार स्वागत किया गया। इस गौरवपूर्ण क्षण में बटालियन के अधिकारियों और साथियों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया।


​दी बधाई

​इस उपलब्धि पर 84 उत्तराखंड बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल जगदीश अलमिया ने कैडेट नैना देवी को विशेष रूप से बधाई दी।