उत्तराखंड: यहां एक युवती का मिला शव, मचा हडकंप

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। किच्छा में एक युवती का शव पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के निकट मिलने से हड़कंप मच गया।

युवती का मिला शव

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के बाहर एक युवती बेहोशी की हालत के पड़ी थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने युवती को सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार युवती की पहचान 19 वर्षीय पिंकी पुत्री कुलदीप सिंह निवासी हाथी खाना वार्ड 17 किच्छा वे रूप में हुई। युवती के पिता ने कुलदीप ने पुलिस को बताया कि पिंकी के नशे का आदी होने के कारण उसने 2019 में ही संबंध विच्छेद कर लिए थे। पुलिस जांच कर रहीं हैं।