उत्तराखंड: धराली में आई प्राकृतिक आपदा में लापता हुए 68 व्यक्तियों का बनेगा मृत्यु प्रमाण पत्र, यह दिशा निर्देश जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी के धराली में आई प्राकृतिक आपदा में लापता हुए 68 व्यक्तियों का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया जाएगा।

जारी किए यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पांच अगस्त को धराली में आई आपदा में दो शव मिले हैं। वहीं अभी भी आपदा में 68 लोग लापता चल रहे हैं। जिसके बाद अब इस संबंध में केंद्र सरकार से मिले दिशा-निर्देशों के क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने इसकी प्रक्रिया तय की है। इस प्रक्रिया के निर्धारण के लिए उन्हें तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। जिस पर सचिव स्वास्थ्य डा आर राजेश कुमार ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर आपदा में मृत व लापता व्यक्तियों के मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
📌📌श्रेणी-एक में प्रभावित स्थानों के स्थायी निवासी व आपदा प्रभावित स्थान के निकटवर्ती स्थानों के स्थायी निवासी, जो आपदा के समय प्रभावित स्थानों पर उपस्थित थे, उन्हें शामिल किया गया है।
📌📌दूसरी श्रेणी में उत्तराखंड के अन्य जिलों के उन निवासियों को शामिल किया गया है जो आपदा प्रभावित स्थानों पर थे।
📌📌तीसरी श्रेणी में अन्य राज्यों के पर्यटकों को शामिल किया गया है जो आपदा प्रभावित स्थानों में उपस्थित थे।