उत्तराखंड: डेंगू ने बढ़ाई चिंता, इस जिले से सामने आए सबसे ज्यादा केस

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। मौसम में बदलाव के साथ डेंगू का खतरा भी बढ़ने लगा है। जिलों से इसके मामले भी सामने आ रहें हैं।

डेंगू के मामले

जिसके बाद अब पौड़ी से डेंगू के मामले सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक पांच जिलों में कुल 75 मामले सामने आए हैं। पौड़ी जिले में सबसे अधिक 59 मरीज सामने आए हैं। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी जिलों के सीएमओ को डेंगू रोकथाम व बचाव के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने भी सभी जिलों के सीएमओ को डेंगू रोकथाम के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। चिकित्सकों ने लोगों से भी सावधानी बरतने के लिए कहा है।