उत्तराखंड: धामी सरकार ने बांटे ‘दायित्व’, विभिन्न आयोगों और समितियों में नियुक्त किए अध्यक्ष-उपाध्यक्ष

उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने शुक्रवार को विभिन्न सलाहकार समितियों, आयोगों और परिषदों में रिक्त पदों पर नई नियुक्तियां की है।

की यह नियुक्तियां

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में शासन द्वारा आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञों को महत्वपूर्ण पदों पर उपाध्यक्ष और अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
• ​कुलदीप सिंह बुटोला: अध्यक्ष, उत्तराखंड खेल परिषद
• ​ध्रुव रौतैला (वरिष्ठ पत्रकार): उपाध्यक्ष, मीडिया सलाहकार समिति
• ​खेम सिंह चौहान: उपाध्यक्ष, ओबीसी (OBC) आयोग
• ​हरिप्रिया जोशी: उपाध्यक्ष, राज्य महिला आयोग
• ​बलजीत सोनी: उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक आयोग
• ​विनोद सुयाल: उपाध्यक्ष, युवा कल्याण सलाहकार समिति
• ​मुकेश महराना: उपाध्यक्ष, चाय विकास सलाहकार समिति
• ​सोना सजवाण: उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति
• ​चारु कोठारी: उपाध्यक्ष, राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद