उत्तराखंड: धामी सरकार का विकास को ‘बूस्टर डोज’: जनहित की योजनाओं के लिए इतने करोड़ रुपये किए मंजूर

उत्तराखंड: उत्तराखंड में विकास कार्यों को गति देने और महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा कदम उठाया है।

इतने करोड़ रुपये की स्वीकृति

इसके तहत मुख्यमंत्री ने राज्य के बुनियादी ढांचे, धार्मिक पर्यटन, आपदा प्रबंधन और जनसुविधाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के लिए 242 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए मुख्यमंत्री ने 109 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इसके तहत निम्नलिखित परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा-
• ​शारदा रिवर फ्रंट का विकास।
• ​हरिद्वार मास्टर प्लान को लागू करना।
• ​ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर का निर्माण और सौंदर्यीकरण।

होंगे यह कार्य

इसके अलावा राज्य के विभिन्न जिलों में आवागमन को सुगम बनाने के लिए सड़कों और पुलों के पुनर्निर्माण को मंजूरी दी गई है। इसमें देहरादून-मसूरी हाईवे है।क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर दो लेन बॉक्स पुल के निर्माण के लिए 12 करोड़ रुपये स्वीकृत किए‌। पौड़ी, देहरादून और ऊधम सिंह नगर में सड़कों के सुधार के लिए अतिरिक्त बजट। सतपुली बैराज की पुनरीक्षित लागत 76.35 करोड़ रुपये को नाबार्ड से वित्त पोषित करने का निर्णय लिया गया है। वहीं सुरक्षा के दृष्टिगत हरिद्वार में हर-की-पौड़ी से मनसा देवी रोपवे परियोजना के तहत पहाड़ी की स्थिरता (Stability) की जांच की जाएगी। इसके लिए IIT रुड़की से विश्लेषण कराने हेतु 46.89 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं पिथौरागढ़ और चंपावत जैसे जिलों में ट्रैकिंग रूट और स्थानीय बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा। नगर निगम में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (कूड़ा परिवहन वाहन), स्ट्रीट लाइट और नगर पंचायत इमलीखेड़ा में कार्यालय भवन के लिए 5.51 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

सुरक्षा और प्रशासनिक ढांचा होगा मजबूत

​पुलिस और सुरक्षा बलों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए बुनियादी सुविधाओं पर जोर दिया गया है।
• ​हल्द्वानी: पुलिस महानिरीक्षक (IG) कैंप कार्यालय भवन का निर्माण।
• ​देहरादून: आईआरबी (IRB) द्वितीय वाहिनी के लिए आवासीय भवन और 240 बेड की बैरक का निर्माण।