उत्तराखंड: प्रदेश को‌ फिल्म शूटिंग के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए हुई चर्चा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में दून विश्वविद्यालय में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन‌ का आयोजन हुआ।

हुई यह चर्चा

जिसमें उत्तराखंड की लोक संस्कृति, कला और फिल्मों को बढ़ावा देने पर विशेष सत्र भी आयोजित हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार्यक्रम में उत्तराखंड को फिल्म शूटिंग के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा हुई। साथ ही बताया गया कि राज्य में कई आकर्षक फिल्म शूटिंग स्थल हैं, जो देश और दुनिया के फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करेंगे। इसके लिए हाल ही में उत्तराखंड फिल्म नीति 2024 जारी की गई है। इसके तहत क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों के प्रोडक्शन में किए गए खर्च का 50 फीसदी तक या अधिकतम 2 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।