उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में जल्द सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी दूर होगी।
इतने पदों पर होगी भर्ती
इसके लिए शासन ने प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के अंतर्गत साधारण ग्रेड के 287 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द सरकारी अस्पतालों में जल्द ही चिकित्सकों की कमी दूर होने की उम्मीद है। जिसमें 231 सीधी भर्ती और 56 पद बैकलाग के हैं। इस कड़ी में शासन ने उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेज दिया गया है। जिसके बाद उम्मीद है कि नवंबर मध्य तक भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी किया जा सकता है।