उत्तराखंड: दून पुस्तक महोत्सव 2026 का हुआ भव्य समापन, इतने लाख लोगों की भागीदारी और क्षेत्रीय साहित्य की रहीं धूम

उत्तराखंड: उत्तराखंड के देहरादून में परेड ग्राउंड में 9 दिवसीय ‘दून पुस्तक महोत्सव’ का आयोजन किया गया। जिसका रविवार को समापन हो गया है।

महोत्सव का समापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 4 अप्रैल से शुरू हुए इस उत्सव ने राजधानी को साहित्यिक और सांस्कृतिक रंग में सराबोर रखा। इस महोत्सव में करीब 3.5 लाख पुस्तक प्रेमियों और छात्रों ने हिस्सा लिया। ‘दून लिट फेस्ट’ में फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के सत्र युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय रहे। वहीं क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देते हुए गढ़वाली और कुमाउनी की 26 नई पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। ‘बाल मंडप’ में स्टोरीटेलिंग और आर्ट-क्राफ्ट जैसी गतिविधियों से बच्चों को नई सीख मिली। पांडवाज और नरेंद्र सिंह नेगी की लोक प्रस्तुतियों के बाद समापन अवसर पर ‘शंका ट्राइब’ बैंड ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।