उत्तराखंड: राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर के नियमित प्राचार्य नियुक्त हुए डॉ. आशुतोष सयाना, जारी हुआ आदेश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड शासन ने डॉ. आशुतोष सयाना को राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर का नियमित प्राचार्य नियुक्त किया है।

आदेश जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। इससे पहले डॉ. सयाना प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग में निदेशक (2015 से अबतक) और दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून में प्राचार्य (2019 से 2024) के पद पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।