उत्तराखंड: यहां महसूस हुए भूकंप के झटके, इतनी रहीं तीव्रता

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

भूकंप के झटके

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज शुक्रवार को उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सीमांत जनपद उत्तरकाशी में के मोरी क्षेत्र में उत्तरकाशी और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर शुक्रवार सुबह 11.56 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3 मापी गई। जबकि भूकंप का केंद्र बिंदु सिंगतुर वन क्षेत्र, उत्तरकाशी-हिमाचल बॉर्डर बताया गया है। भूकंप से जनहानि की सूचना नहीं है।