उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पर्वतीय जिले चमोली में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जो एक बार नहीं, बल्कि दो बार महसूस किए गए।
भूकंप के झटके महसूस किए
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां चमोली में सोमवार को दिनभर में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोग दहशत में आ गए। जिसमें पहली बार भूकंप के झटके सुबह 6:57 बजे और दूसरी बार शाम करीब 7:47 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोनों भूकंपों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, भूकंप का केंद्र चमोली क्षेत्र में ही था, जिसकी गहराई करीब 5 किलोमीटर आंकी गई है। हालांकि किसी प्रकार की क्षति या जनहानि की कोई सूचना नहीं मिली। इस संबंध में जिलाधिकारी ने कहा, ‘लोगों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। किसी भी तरह की आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।’