नैनीताल पंहुची अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, सैर व नौकायन का उठाया आनंद, कहा- उनके हृदय के अत्यंत निकट है सरोवर नगरी नैनीताल

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। बाॅलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने परिवार के साथ इन दिनों नैनीताल में है।

नौकायन का लिया आनंद

वह यहां निजी भ्रमण पर आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बीच नैनीताल में सैर व नौकायन के दौरान उर्वशी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत भी की। जिस पर उन्होंने कहा कि नैनीताल उनके हृदय के अत्यंत निकट है क्योंकि उनका बचपन यहीं उनकी माँ मीरा रौतेला के मायके, ममकोट (ननिहाल) में बीता है। उन्होंने कहा कि वह नैनीताल में किसी फिल्म की शूटिंग करते हुए अपने बचपन को जीना चाहेंगी। इस दौरान उन्होंने मां नयना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और नैनी झील में नौकायन का आनंद लिया। उन्होंने स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लिया और लोगों के साथ फोटो व सेल्फी लीं। इससे पूर्व उन्होंने अपने परिवार सहित अल्मोड़ा स्थित बाबा जागेश्वर धाम और चितई मंदिर में भगवान गोलू देवता के दर्शन किए। इसके बाद कैंचीधाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए।