उत्तराखंड: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए कांग्रेस ने अपने केंद्रीय नेतृत्व के दौरों की रणनीति बनाई है।
होगा हल्द्वानी दौरा
जिसमें चुनावी जमीन मजबूत करने के इरादे से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अगले महीने के दूसरे सप्ताह में हल्द्वानी के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केंद्रीय हाईकमान को इस संबंध में औपचारिक पत्र भेज दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने केंद्रीय नेतृत्व को पत्र भेजे जाने की पुष्टि की है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अपने दो दिवसीय हल्द्वानी प्रवास के दौरान राज्य के वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर बैठक करेंगे और एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। हाईकमान से हरी झंडी मिलते ही उनके विस्तृत कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।