यहां बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने एक महिला सहित दो लोगों को कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ लिया। पुलिस ने एसडीओ की तहरीर पर दोनों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
ग्रामीण क्षेत्र में अभियान चलाया
घटना काशीपुर क्षेत्र की है । उपखंड अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सैनी ने विद्युत चोरी के खिलाफ ग्रामीण क्षेत्र में अभियान चलाया। यहां ग्राम प्रतापपुर में सावित्री पत्नी विनीत चौधरी व विजय चौधरी पुत्र हुकुम सिंह के घरों में विद्युत चोरी पकड़ी गई।
मुकदमा दर्ज
कोतवाली पुलिस ने उपखंड अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सैनी की तहरीर पर विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यहां विद्युत विभाग की टीम ने सैकड़ों मीटर केबिल उतारकर कब्जे में लिया है।