उत्तराखंड: युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे, सीएम ने SI भर्ती का भी किया ऐलान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर उत्तराखंड पुलिस के लिए कई कल्याणकारी घोषणाएं की हैं।

की कई कल्याणकारी घोषणाएं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून स्थित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी बहुत ही कठिन परिस्थितियों में काम करते हैं। उनके रहने की जगह अच्छी तरह से व्यवस्थित हो, इसलिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि इस धनराशि से पुलिसकर्मियों के लिए उनके घर बनाए जाएंगे। साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इसी दिशा में सरकार ने सब इंस्पेक्टर के 222 पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।