उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रुड़की में आईआईटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहीं एक छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली।
जांच में जुटी पुलिस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्रा आईआईटी के कस्तूरबा गांधी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। जो बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। मध्य प्रदेश के इटारसी की रहने वाली अंशु मलैया मंगलवार दोपहर कस्तूरबा भवन छात्रावास में अपने कमरे में अकेली थी। जब दोस्त देखने गयी तो दरवाजा बंद था। जिसके बाद अधिकारियों को सूचना दी। इस घटना पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पंहुची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बतिया कि छात्रा का मोबाइल फोन और लैपटॉप में पासवर्ड लगा है और उन्हें अनलॉक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है।