उत्तराखंड: चारधाम यात्रा का जबरदस्त उत्साह: इतने लाख के पार पहुँचा पंजीकरण का आँकड़ा, केदारनाथ पहली पसंद

उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस माह से शुरू हो रहीं हैं। आगामी चारधाम यात्रा को लेकर देश-दुनिया के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

चारधाम यात्रा को लेकर खास उत्साह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यात्रा शुरू होने से पहले ही पंजीकरण कराने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 11 लाख की सीमा को पार कर गई है। बुधवार शाम तक जारी आधिकारिक बुलेटिन के अनुसार, कुल 11,07,841 श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण कराया है। यमुनोत्री धाम के लिए 1,97,944, गंगोत्री के लिए 2,02,927, केदारनाथ के लिए 3,72,732, बद्रीनाथ धाम के के लिए 3,27,276 और हेमकुंड साहिब के लिए 6,962 लोगों ने पंजीकरण कराया है। इस प्रकार अब तक 11,07,841 लाेगाें ने अपना पंजीकरण कराया है।