उत्तराखंड: एसेंस ऑफ वीमेन हुड का आयोजन, 50 महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर किया गया सम्मानित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी डिस्कवर उत्तराखंड एवं डब्ल्यूआईसी की ओर से आयोजन किया गया। यह आयोजन एसेंस ऑफ वीमेन हुड का रहा।

यह रहें मुख्य अतिथि

मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी एवं डिप्टी कमांडेंट जनरल होमगार्ड उत्तराखंड अमिताभ श्रीवास्तव रहें। जिन्होंने लैंप लाइटिंग सेरिमनी के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

महिलाओं को किया सम्मानित

इस कार्यक्रम में 50 महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न प्रस्तुतियां भी हुई। इन प्रस्तुतियों पर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये।