उत्तराखंड: ईरान या इजरायल में फंसे उत्तराखंड के लोगों को सुरक्षित भारत वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास जारी- सीएम धामी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। इजरायल और ईरान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं अब अमेरिका ने इजरायल की मदद से ईरान पर बड़ा हमला किया है, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गयी है।

परिजनों से बना हुआ है संपर्क

ऐसे में वहां जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात को लेकर उत्तराखंड सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कहा है कि राज्य की सभी संबंधित एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और हालात पर लगातार नजर बनाए रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि जैसे ही केंद्र सरकार या प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कोई दिशा-निर्देश प्राप्त होंगे, राज्य सरकार उसी के अनुरूप तत्काल कदम उठाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ईरान या इजरायल में फंसे उत्तराखंड के लोगों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से भारत वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।