उत्तराखंड: मशहूर कवि कुमार विश्वास ने की मांग, उत्तराखंड के प्रसिद्व लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को मिले पद्मश्री


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। मशहूर कवि कुमार विश्वास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। यह वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है।

वीडियो में कहीं यह बात

वीडियो में कवि कुमार विश्वास उत्तरांखड सरकार और केंद्र सरकार से उत्तराखंड के प्रसिद्व लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को पद्मश्री देने की मांग कर रहे हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के प्रसिद्ध कवि नरेंद्र सिंह नेगी के गीत, जो सरकारें बदलने की क्षमता रखते हो। उत्तरांखड के दुख दर्द को नरेंद्र सिंह नेगी ने अपने गीतों के जरिए उठाया है। ऐसे जन कवि को पद्मश्री सम्मान मिलना चाहिए।

सुप्रसिद्ध लोकगायक है नरेंद्र सिंह नेगी

नरेंद्र सिंह नेगी उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोकगायक हैं। उन्होंने दुनिया भर के कई बड़े-बड़े देशों में अपने गीत गाए है।